इंसानियत को समर्पित किया डबवाली के इन सेवादारों ने होली का त्यौहार

Published On

डबवाली। ऐसे इंसानों के लिए हर किसी के हाथ सलाम करने को उठेंगे जो अपने त्यौहार को भी इंसानियत की खातिर सेवा करके मनाते हैं। पूजनीय गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के 175 कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए ये सेवादार हर समय तत्पर रहते हैं। Sirsa News

इसी के तहत होली वाले दिन हृदय रोग से पीड़ित एक जरूरतमंद मरीज को कृष्णा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बाई पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स , बठिंडा में रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। ब्लॉक डबवाली के सेवादारों को इसकी सूचना मिलते ही, डबवाली की शाह सतनाम जी ग्रीन्स वेलफेयर कमेटी के सेवादार तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया। डबवाली शहर के प्रेमी सेवक चमकोर सिंह इन्सां ने 20वीं बार, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार सतपाल इन्सां ने 36वीं बार, परमचंद इन्सां ने 25वीं बार, शिवजी राम इन्सां ने 20वीं बार, गुरबिंदर सिंह इन्सां ने 10वीं बार तथा एमएसजी आईटी विंग के सेवादार संदीप कुमार इन्सां ने पहली बार रक्तदान किया।

इस मानवीय सहयोग के लिए मरीज के परिवारजनों ने पूजनीय गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहदिल से धन्यवाद किया। परिजनों ने कहा कि धन्य हैं गुरु जी जिनकी पावन प्रेरणा के कारण डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हर समय मानवता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। संकट की घड़ी में जिस प्रकार से सेवादारों ने आगे बढ़कर हमारी मदद करने को लेकर रक्तदान किया, वह उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। Sirsa News

About The Author

Related Posts