हमें अपने मुर्शिद-ए-कामिल पर पूर्ण विश्वास

Published On

ब्लॉक हाँसी-गढ़ी की साध-संगत ने कहा, हमें देश की कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास

हाँसी (सच कहूँ/मुकेश)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा के साथ समूह साध-संगत दिन-रात तन मन धन से इन्सानियत की सेवा में जुटी हुई है और ऐसे फैसलों से साध-संगत का विश्वास नहीं डोल सकता। साध संगत आज भी पूरे जोर शोर के साथ मानवता भलाई की सेवा में जुटी हुई है और आगे भी यूं ही जुटी रहेगी।

डेरा सच्चा सौदा में सभी धर्मों का आदर-सत्कार किया जाता है। पूज्य पिताजी की पावन प्रेरणा से सभी धर्मों के इन्सान अपने-अपने मजहब को मानते हुए राम-नाम गा सकते हैं। ऐसी पवित्र शिक्षा देने वाले गुरू पर हमारा यकीन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। धन्य है ऐसा गुरु धन्य है।
-गुड्डी इन्सां, हांसी।

सतगुरु के पवित्र उपकारों का बखान करना इन्सान के बस की बात नहीं। सतगुरु जी की पावन शिक्षा से आज छह करोड़ साध-संगत सुखी जीवन व्यतीत कर रही है। मुझे व मेरे पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा पर पूर्ण विश्वास था, है और हमेशा रहेगा।
-नरेश इन्सां, हाँसी।

दुनिया चाहे कुछ भी कहती रहे, मेरा सतगुरू पाक पवित्र है। हमें देश की कानून व्यवस्था पर भी पूरा विश्वास है कि हमें न्याय जरुर मिलेगा। हम कल भी दरबार से जुड़े हुए थे, हम आज भी दरबार से जुड़े है और आगे भी जुड़े रहेंगे। हमें अ पने मुर्शिद-ए-कामिल पर पूर्ण यकीन है।
-रामनिवास इन्सां, हांसी।

साध-संगत मानवता भलाई के 135 कार्य करती है, शरीर दान, खूनदान, नेत्र दान और बीमारों का इलाज, जरुरतमंदों और विधवाओं को मकान बनाकर देना आदि ऐसे 135 मानवता भलाई के कार्य कानून में रहते हुए किए जाते है। इन सब के प्रेरणास्त्रोत पूज्य गुरुजी है। ऐसे सतगुरू पर विश्वास सात जन्म भी नहीं डोल सकता।
-पार्वती इन्सां, कुम्हारन ढाणी।

मैंने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम लिया था, तभी से डेरा से जुड़े हुए है। हमारी तीन पीढ़ियां शाही दरबार में सेवा करती है और अपने बच्चों को भी हमने सत्संग से जोड़ा हुआ है। मुझे अपने सतगुरु पर पूरा मान है जिसने हमें जीने की राह दिखाई।
-भतेरी इन्सां, गढ़ी।

मुझे डेरा सच्चा सौदा दरबार से जुड़े 30 वर्षों से ज्यादा का समय हो गया है। मैं खुद अपने पूरे परिवार के साथ डेरा में जाता रहा हूं मुझे आज तक कोई भी ऐसी कमी नजर नहीं आई जिसके ऊपर कोई उंगली उठा सकें। मनगढ़ंत आरोप लगाकर मीडिया ने डेरा सच्चा सौदा की जो बदनामी की है उसका हम पर कोई असर नहीं है। हमें डेरा सच्चा सौदा और अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर पूर्ण विश्वास है।
-अमीर इन्सां, ब्लॉक भंगीदास, गढ़ी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts