रहस्यमयी परिस्थितियों में युवक लापता, नहर किनारे मिली बाइक, एनडीआरएफ की बुलाई टीम 

रिलायंस नहर किनारे मिली युवक की बाइक, युवक लापता होने से परिवार में चिंता

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda; खरखौदा क्षेत्र में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। थाना खरखौदा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बहादुरगढ़ निवासी अलका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा आकाश आईएमटी खरखौदा स्थित मारुति कंपनी में कार्यरत है। 16 मई को वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए घर से निकला था। अगले दिन सुबह उसकी  उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसमें उसने दोपहर तक घर लौटने की बात कही थी।

इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि आकाश की मोटरसाइकिल रिलायंस नहर के पास गांव छिनौली नहर की पटरी पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। बाइक पर युवक के कपड़े, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी रखा हुआ था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सामान की पहचान आकाश के रूप में की।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के समय आकाश के साथ उसके तीन दोस्त संदीप, गौरव और विजय भी मौजूद थे। तीनों ने परिवार को बताया कि आकाश नहर में नहाते समय डूब गया, लेकिन परिजनों ने इस बात पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि तीनों युवक सच्चाई छिपा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है तथा एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाकर नहर में तलाश करवाई जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

Maharashtra-NDRF
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts