15 दिन बाद घायल अवस्था में लौटा युवक, परिजनों की आई जान में जान

Published On

युवक बोला- उसके साथ मारपीट की गई, परिजनों ने करवाया अस्पताल में भर्ती

सच कहूँ/राजू
ओढां। 15 दिन पूर्व घर से गया 14 वर्षीय युवक घायलावस्था में वापिस लौटा। युवक को देखकर परिजनोंं की जान में जान आई। युवक के सहमी व घायलावस्था में होने के चलते परिजनों ने उसे ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया जहां उपचार के बाद उसे सरसा रैफर कर दिया गया। युवक ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। गांव पन्नीवाला मोटा निवासी संजय को इसी गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले गया। परिजनों को बाद में इसका पता चला।

गांव का युवक तो वापिस आ गया, लेकिन संजय का कोई पता नहीं चला। पूछे जाने पर उक्त युवक ने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल हो गया। संजय के पिता प्रहलाद ने बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी करता है। गांव का ही एक युवक उसके बेटे संजय को बहला-फुसलाकर ले गया। युवक संजय ने हरिद्वार से काफी दूरी पैदल ही तय की। जिसके बाद वह जैसे-तैसे कर जींद पहुंच गया। जहां पर एक नाके पर बैठे पुलिसकर्मियों ने उसकी मदद करते हुए उसे रातभर अपने पास रखा और दूसरे दिन उसे बस में बैठा दिया। बस के परिचालक ने पन्नीवाला मोटा में अपने परीचित को जानकारी दी तो संजय के परिजनों को पता चला। जिसके बाद जैसे-तैसे करते हुए संजय सरसा पहुंचा। परिजनों ने करीब 15 दिन बाद संजय को सकुशल पाकर राहत की सांस ली, लेकिन संजय सहमी व घायलावस्था में था।

पूछे जाने पर वह कुछ भी नहीं बता पाया। परिजनोंं ने उसका प्राथमिक उपचार करवाया जिसके बाद उसे दूसरे दिन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस कार्य में नुहियांवाली निवासी रोहताश कटारिया व कृष्ण बारूपाल का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त युवकों ने उसे घर पहुंचाया। इस कार्य पर परिजनोंं ने उनका आभार व्यक्त किया है। संजय ने कहा कि गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। जहां वह उसके साथ मारपीट करता रहा। मारपीट के चलते संजय ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे के साथ युवक ने लगातार मारपीट की व उसे वहीं छोड़कर आ गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts