जलालाबाद के लिए बड़ी सौगात: आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मंजूर

आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर खर्च होगी 40 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जलालाबाद/फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: पंजाब सरकार ने जलालाबाद हलके के लोगों के लिए 40 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मंजूर कर बड़ा तोहफा दिया है। यह ऐतिहासिक प्रॉजैक्ट इलाके में लंबे समय से चली आ रही साफ और सुरक्षित पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा। उपरोक्त जानकारी जलालाबाद के विधायक जगदीप कम्बोज गोल्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की। विधायक ने बताया कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए टेंडर हो गया है और यह 15 दिन के भीतर खुल जाएगा।

इसके बाद 1 माह के अंदर इस प्रॉजैक्ट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब सरकार द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदी गई थी, जिसकी लागत लगभग 5 करोड़ 40 लाख रुपये थी, और अब इस प्लांट के लिए 35 करोड़ 42 लाख रुपये और जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर इस प्रॉजैक्ट पर 40 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होंगे। यह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट नवीनतम तकनीक से लैस होगा, जिससे पानी में मौजूद हानिकारक तत्व पूरी तरह दूर किए जाएंगे। 

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 223 गाँवों को साफ पीने योग्य पानी देने के लिए बनाए जा रहे प्रॉजैक्ट भी लगभग 2 माह में पूरा हो जाएंगे। इसी तरह, अरनीवाला वॉटर वर्क्स प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में जो विकास हुआ है, वह किसी अन्य सरकार के समय नहीं हुआ। उन्होंने जलालाबाद हलके में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

About The Author

Related Posts