सोनिया, मनमोहन, राहुल, प्रियंका सहित 30 कांग्रेस स्टार प्रचारक आयेंगे पंजाब

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस(Congress) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित करीब कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने पंजाब आयेंगे।

पार्टी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी स्टार प्रचारकों की सूची में श्रीमती गांधी, डॉ सिंह, श्री गांधी, श्रीमती वाड्रा, पार्टी नेता हरीश चौधरी, नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, श्रीमती मीरा कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़,पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, ,अजय माकन ,हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, राज्य सभा सदस्य आनंद शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सेलजा, कांग्रेस(Congress) के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के अलावा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा,पार्टी नेता रंजीत रंजन, नेट्टा डिसूजा, बीवी बिश्वास,अमृता धवन, रमिंदर आवला, तेजिंदर बिट्टू, इमरान प्रतापगढ़ी,अमरिंदर राजा वडिंग के नाम शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts