जालंधर में 62 नये मामले, तीन की मौत

Published On

जालंधर। पंजाब के जालंधर में 62 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19330 हो गयी है जबकि तीन लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 611 हो गयी है। जिले में 113 रोगियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 17961 गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 433562 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 393608 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts