79 साल के हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह

Published On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी पंजाब के सीएम को बधाई

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 79 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कैप्टन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को तत्कालीन पटियाला रियासत के शाही परिवार में हुआ था। उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वर्ष 2002 से 2007 तक वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। 2017 में कैप्टन ने पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन्हें कांग्रेस में लाए थे

1980 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। आॅपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस छोड़ दी थी। उनकी पत्नी परनीत कौर भी पटियाला से सांसद हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1998 में पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2002 में विधानसभा चुनाव जीता था और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे। 2007 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कैप्टन ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया था और भट्ठल को प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त कर दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2012 से पहले अमरिंदर सिंह को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया था। 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts