पंजाब: सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई आप विधायक की दबंगई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के दसूहा में आप विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन का टोलकर्मी से विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में होशियारपुर के चौलांग टोल प्लाजा पर वीआईपी लेन नहीं खुली और एक मिनट इंतजार करने की बजाए वह गाड़ी से उतरे टोलकर्मी से बहस करने लगे। इसके बाद विधायक ने बैरिया तोड़ दिया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। टोल कर्मचारियों ने विधायक पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले पर विधाक की प्रतिक्रिया आई है। विधायक ने कहा कि कोई भी कर्मचारी वीआईपी लेन खोलने के लिए नहीं था इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

क्या है मामला

होशियारपुर के चौलांग टोल प्लाजा के मैनेजर ने कहा कि विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन ने कर्मचारी से गाली-गलोच की। विधायक के साथ आए गैनमैंनों ने बूथो पर कब्जा किया। करीब 10 मिनट तक गाड़ी बिना टोल टैक्स के बगैर ही जाती रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts