जालंधर में आप विधायक के सुरक्षा कर्मी ने की आत्महत्या

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में जालंधर दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शीतल अंगुराल के सुरक्षा कर्मी ने गुरुवार को खुद को गोली मार की आत्महत्या कर ली। अंगुराल ने बताया कि सुरक्षा कर्मी पवन का आज उनके साथ ड्यूटी का पहला ही दिन था और वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। मृतक जालंधर जिले के महितपुर निवासी था। उन्होंने बताया कि शहर में आज किसी कार्यक्रम में जाना था लेकिन पवन उनके साथ नहीं आया। विधायक अंगुराल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी जिसके पश्चात पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts