‘पुलिस सिर्फ घर तोड़ती ही नहीं, जोड़ती भी है’ 

Published On

एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने पेश की एक और नई मिसाल

  • मोहल्लावासियों के भरोसे के बाद नशा तस्कर के परिवार को दी राहत, बुलडोजर कार्रवाई से बचाव

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Khanna News: खन्ना पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया की सोच, संवेदनशीलता और मानवता से भरे फैसलों की हर ओर खुलकर सराहना की जा रही है। नशा तस्करी के लिए बदनाम रही मीट मार्केट, खन्ना को पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा गोद लिए जाने के फैसले के बाद अब एक और अहम और दिल को छू लेने वाला कदम उठाते हुए डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने समाज के सामने एक बड़ी मिसाल कायम की है। Ludhiana News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाके में नशा तस्करी से जुड़े एक तस्कर की नानी के घर को तोड़ने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन कार्रवाई से पहले एसएसपी आहलूवालिया के दिशा-निर्देशों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ला वासियों से बातचीत की और हालात की गंभीरता से समीक्षा की। इलाके के लोगों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि यहां नहीं होने दी जाएगी और संबंधित तस्कर को दोबारा इलाके में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन ने केवल कानून की सख्ती ही नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता देते हुए तस्कर की नानी की वर्तमान आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखकर नरमी बरतने का फैसला लिया।

मानवता के नाते घर न तोड़ने का निर्णय लेते हुए इलाके के लोगों को सुधार का अवसर दिया। यह फैसला दर्शाता है कि डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में खन्ना पुलिस की नीति केवल सजा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सुधार की दिशा में आगे बढ़ाने की है। मौके पर एसडीएम स्वाति टिवाणा और डी.एस.पी. विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को नशों के घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एसएसपी के नेतृत्व में खन्ना पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार संवेदनशील और प्रभावी कदम उठा रही है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में खन्ना पुलिस ने नशों के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए हैं, जिनके तहत कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया, अवैध संपत्तियां जब्त की गईं और नशा तस्करी के नेटवर्क तोड़े गए। इसके साथ ही सामाजिक सुधार और युवाओं को सही राह पर लाने के लिए जागरूकता अभियानों को भी निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। Ludhiana News

वहीं क्षेत्रवासियों ने भी एस.एस.पी. डॉ. दर्पण आहलूवालिया के इस मानवीय फैसले की खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि अक्सर सख्त कार्रवाई में निर्दोष परिवार भी पीड़ित हो जाते हैं, लेकिन इस मामले में न्याय के साथ-साथ संवेदनशीलता भी दिखाई गई, जो वास्तव में प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें:– Punjab Bus Strike: आश्वासन के बाद माने कच्चे कर्मी, खत्म की हड़ताल

About The Author

Related Posts