नाके पर तैनात पुलिस पर हमला, हैंडग्रेनेड सहित आरोपी काबू

Published On

मोगा (विपन): मोगा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांव चुगावां के पास स्थापित एक चेक पोस्ट पर दो हैंडग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया। दरअसल पुलिस ने नाके पर एक संदिग्ध काले रंग की पिकअप गाड़ी नंबर (पी.बी 04 ए.सी. 2831) को रूकने के संकेत दिया। परन्तु चालक ने गाड़ी पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ी को रोक लिया चालक के साथ बैठे युवको ने पुलिस पार्टी पर पिस्तौल तान दी और पीछे बैठे युवक ने अपने हाथ में हैंडग्रेनेड पकड़ लिया।

गनीमत रही कि पुलिस ने चालाकी दिखाते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उन्हें 2 ग्रेनेड, 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाने की फिराक में थे। एस.एस.पी. मोगा चरणजीत सिंह सोहल ने कहा कि इन लोगों के संबंध कनाडा के अर्शदीप सिंह डाला उर्फ अर्श डाला से हैं। अमृतसर में हाल ही में टिफन बम विस्फोट के एक आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पहले से ही नामजद है। इन तीनों पर मामला दर्ज करके इनकों अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उनके रिमांड को लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कहां रहने वाले थे और उनकी अन्य योजनाएं क्या थीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts