Road Accident: हादसे में बाइक सवार की मौत

Published On

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Bathinda News: बठिंडा में बरनाला रोड पर भुच्चो खुर्द के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर र्मोचरी में रखवा दिया है।बताया जा रहा है कि अबोहर निवासी 35 वर्षीय आकाश पुत्र धर्मपाल अपनी बाइक पर सवार होकर बठिंडा के बरनाला रोड से जा रहा था, कि एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। Bathinda News

जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। सड़क पर घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर सामाजिक संस्था सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मेंबर विक्की कुमार, गौतम गोयल ने घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल से मृतक की शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– चौथी बार विधायक बना दो खरखौदा की कायापलट कर दूंगा: जयवीर

About The Author

Related Posts