भाजपा नेताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

Published On

फाजिल्का  (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का में पंजाब सरकार के पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाए गए वैट के खिलाफ गांव बेगांवाली में भाजपा कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता मनोज झींझा ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत उन्होंने पंजाब सरकार के डीजल और पेट्रोल पर बढ़ाए गए वैट के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। Fazilka News

उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार का सिस्टम फेल हो चुका है। संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के बाद अब पंजाब के गांव गांव घर घर जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही विशेष योजना के तहत गांवों को कितना पैसा दिया गया। ये सब गांव के लोगों से मुलाकात कर भाजपा सदस्यता अभियान को बढ़ाना है। ये उनका मुख्य लक्ष्य है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त, घर लौटे

About The Author

Related Posts