Rural Olympic Games: कैबिनेट मंत्री ने किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का किया उद्घाटन

Published On

पंजाब सरकार ने इन ऐतिहासिक खेलों के आयोजन के लिए बनाया 75 लाख रुपये का बजट

किला रायपुर/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज़)। Kila Raipur News: पंजाब के प्रमुख खेल आयोजनों में से एक किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक 2025 का शुक्रवार को पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने स्थानीय स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन किया। सोंद ने कहा कि सरकार राज्य में खेल-अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है, जिसमें पंजाब के पिछले खेल गौरव को बहाल करना प्राथमिकता है। Ludhiana News

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पंजाब सरकार ने इन ऐतिहासिक खेलों के आयोजन के लिए 75 लाख रुपये का भारी भरकम बजट रखा है, जिससे राज्य के खेलों और खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन पंजाब भर में खेल संस्कृति स्थापित करने में सकारात्मक योगदान देगा, जिससे राज्य के हर कोने से प्रतिभायें सामने आएंगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि सरकार ने ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले एथलीटों के लिए नकद पुरस्कार भी बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, वार्षिक ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ कार्यक्रम को युवाओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। Ludhiana News

सरकार जल्द ही प्रसिद्ध ग्रामीण ओलंपिक में शुरु करेगी बैलगाड़ी दौड़

मंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही प्रसिद्ध ग्रामीण ओलंपिक में बैलगाड़ी दौड़ फिर से शुरू करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि ये दौड़ बहुत लोकप्रिय खेल रहे हैं और खेलों में एक प्रमुख आकर्षण हैं। सरकार इस बारे में एक अधिसूचना जारी करने पर विचार कर रही है और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से समर्थन का अनुरोध भी किया है।

उद्घाटन दिवस पर सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 10 विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें पुरुष और महिला हॉकी मैच, 14 वर्ष से कम और 17 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के लिए कबड्डी (एनएस), लड़के और लड़कियों के लिये 60 मीटर और 100 मीटर दौड़, पुरुष और महिला के लिए 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ हीट और फाइनल, खो-खो मैच, पुरुषों के लिए वॉलीबॉल, शूटिंग स्पधार्यें और विभिन्न पारंपरिक ग्रामीण खेल शामिल थे। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Looting: लूटेरों ने दुकानदार से लूटे एक लाख रूपये

About The Author

Related Posts