सिनेमा मालिक राजेश्वर सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या

Published On

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। औद्योगिक शहर लुधियाना के सोसाइटी सिनेमा के मालिक रहे और जाने-माने कारोबारी राजेश्वर सिंह राजा मल्होत्रा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, मगर बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से परेशान चल रहे थे। राजेश्वर राजा मल्होत्रा के एक पुत्र और दो पुत्री हैं। वह कल शाम क्लब में अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने के बाद अपने घर चले गए थे, जहां देर रात उन्होंने बाथरुम में जाकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

बता दें कि राजेश्वर मल्होत्रा के परिवार का पुराने शहर में सोसायटी सिनेमा के नाम सिनेमा चलता था और सिनेमा बंद होने के बाद उसे तोड़कर वहां पर सोसायटी कॉम्पलेक्स बना दिया गया था, यहां पर उनकी तरफ से बड़ी इनवेस्टेमेंट की गई थी। इसके अलावा राजेश्वर मल्होत्रा के पास उत्तराखंड में बड़ा फार्म हाउस है और एक बड़ा शोरूम भी शहर में है। उनका अपनी रिश्तेदार के साथ एक जमीनी विवाद भी काफी चर्चा में रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts