आखिरकार सीएम मान के गांव सतौज में सरपंच के लिए बनी सहमती

Published On

हरबंस सिंह हैपी सिद्धू के नाम पर सरपंची के लिए बनी सहमति | Sangrur News

धर्मगढ़ (सच कहूँ/जीवन गोयल)। Dharamgarh News: सीएम भगवंंत मान के गांव सतौज में कई दिनों की कशमकश के बाद सोमवार को आखिरकार सरपंची के लिए सर्वसम्मति बन गई है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीएम मान ने खुद अपने गांव सतौज पहुंचकर ग्रामीणों को पंचायत के लिए सर्वसम्मति बनाने की अपील की थी। गांव के चार उम्मीदवारों ने सरपंची के लिए कागज भरे थे और ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति बनाने की लगातार कोशिश की जा रही थी। आज आखिर ग्रामीणों की कोशिशें तब रंग लाई, जब हरबंस सिंह हैपी सिद्धू के नाम पर सरपंची के लिए सहमति बनी। सरपंची के लिए सर्वसम्मति बनने पर आज ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– फिरौती व लूटपाट गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts