कर्ज से परेशान मजदूर ने की आत्महत्या

Published On

भवानीगढ़। (सच कहूँ/विजय सिंगला) गांव झनेड़ी में कर्ज से परेशान मजदूर राज कुमार उर्फ राजू ने अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हासिल जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच मेजर सिंह ने बताया कि दलित परिवार से संबंधित मजदूर राज कुमार उर्फ राजू (27) ने घर में छत्त वाले पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आज सुबह जब इस घटना के बारे में पता चला तो गांववासी मृतक के घर एकत्रित हो गए। राज कुमार की पत्नी हरदीप कौर के ब्यानों पर पुलिस चौकी घराचों में कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करने के लिए शव को सिविल अस्पताल संगरूर भेज दिया। हरदीप कौर ने बताया कि परिवार पर चार लाख रूपये का कर्ज है, जिस कारन उसका पति परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। मृतक युवक परिवार में पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts