नशेड़ी ने दुकानदारों से की मारपीट

Published On

घायल दुकानदार को परिजनों ने अस्पताल में करवाया भर्ती

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव कंधवाला अमरकोट (Kandhwala Amarkot) निवासी एक किरयाना दुकानदार को गांव के ही कुछ लोगों ने पानी का बिल न देने की ऐवज में हमला कर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन ओम प्रकाश पुत्र सरदारा लाल ने बताया कि उसकी गुरद्वारा साहिब के निकट किरयाने की दुकान है। बीती रात गांव में पानी छोड़ने वाला कर्मचारी उससे पानी का बिल लेने आया जब उसने घरों में दूषित पानी छोड़ने की बात कही तो उक्त कर्मचारी ने शराब के नशे मेंं उस पर र्इंट से हमला कर दिया और अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर बुरी तरह से डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:– अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर म्हारे गाबरूओं को बना रहे नशेड़ी

About The Author

Related Posts