बिजली संकट : सोमवार से उद्योगों को 30 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की मंजूरी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब स्टेट पावर कापोर्रेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के प्रयासों से भीषण गर्मी में बढ़ती बिजली की माँग के बावजूद लुधियाना के उद्योगों में काम शुरू हो गया। पी.एस.पी.सी.एल. के चीफ मैनेजिंग डायरैक्टर (सी.एम.डी.) ए.वेनू प्रसाद ने सोमवार को बताया कि लुधियाना उद्योग रैगूलेशन खत्म हो गया है और जरूरी सेवाओं वाले उद्योगों के अलावा राज्य में निरंतर चलने वाले उद्योगों को सोमवार से 30 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी जायेगी। टी.एस.पी.सी.एल. की दूसरी यूनिट में तकनीकी खराबी आने के बावजूद बिजली सप्लाई संतोषजनक है। तकनीकी खराबी को जल्द ठीक करके बिजली सप्लाई को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि पोल्ट्री, राईस शैलर, दूरसंचार और कॉल सैंटरों समेत जरूरी सेवाओं से सम्बन्धित इकाईयों को पाबंदियों से छूट दी गई है और वे पूरी क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। विभाग सभी क्षेत्रों को निर्विघ्न मानक बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि धान की रोपायी पूरे जोरों पर होने के कारण किसानों को आठ घंटा निर्विघ्न बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि राज्य में कोरोना महामारी के दौरान औद्योगिक क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित रहा जिसका असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। अब कोरोना के मामलों में आयी तेजी से गिरावट के कारण सरकार का प्रयास है कि उद्योगों को नुकसान न झेलना पड़े और किसानों को भी खरीफ सीजन में बिजली मिले। अब आम जनता बिजली के कटों से परेशान है क्योंकि उसकी अनदेखी की जा रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts