गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की प्रैक्टिकल लैब में धमाका, कई छात्र घायल, 1 गंभीर

Published On

चंडीगढ़/अमृतसर (एमके शायना)। पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को जोरदार धमाका हो गया। धमाका यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग की लैब में हुआ और इसकी वजह केमिकल रिएक्शन बताया जा रहा है। इस घटना में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है जबकि कई अन्य छात्र भी जख्मी हुए हैं। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को आम दिन की ही तरह सबकुछ सामान्य था। कुछ छात्र-छात्राएं केमिस्ट्री विभाग की लैब में प्रैक्टिकल करने चले गए। केमिस्ट्री विभाग की लैब में प्रैक्टिकल के दौरान ही अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि लैब में हर तरफ खून ही खून बिखरा नजर आ रहा था। इस धमाके में कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए हैं।

एक छात्रा की हालत नाजुक बताई जाती है। कहा जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल छात्रा का नाम मुस्कान बताया जा रहा है। मुस्कान के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई है। मुस्कान को अमृतसर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र रीफ्यूज ड्राइव फ्यूल (RDF) का प्रेक्टिकल कर रहे थे। छात्रों के मुताबिक आरडीएफ यानी वेस्ट मटेरियल से फ्यूल तैयार करने करने का प्रैक्टिकल कर रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान गलत केमिकल रिएक्शन हो गया और इसी की वजह से जोरदार धमाका हुआ। छात्रा मुस्कान प्रैक्टिकल कर रही थी। लैब में खड़े कई छात्र घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मुस्कान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मुस्कान के परिजनों को दे दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts