Meter Box Fire: मीटर बॉक्स में लगी आग, 10-12 मीटर जले, हजारों का नुक्सान

Published On

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: तहसील अबोहर के गांव किक्करखेड़ा में बिजली मीटर के बक्से में अचानक आग लग गई, जिस कारण कई मीटर जल गए। इस दौरान लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया व बिजली विभाग को सूचना दी। वहीं मीटर बॉक्स को आग लगने से लाईट भी बन्द हो गई व लोगों को कई घंटों तक गर्मी में रहना पड़ा। जानकारी के अनुसार किक्करखेड़ा गांव की फिरनी पर लगे बिजली मीटर के बक्से में शॉट सर्किट से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। Abohar News

आग को देखकर लोग घरों से बाहर आ गए व आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक करीब 10-12 बिजली मीटर जल चुके थे, जिससे लोगों का हजारों रूपये का नुक्सान हो गया। सूचना मिलने पर विभाग के एक्सईयन सन्दीप सोखल मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई शुरु की व लोगों ने राहत की सांस ली। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Fake Ghee News: हांसी में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

About The Author

Related Posts