खालसा कॉलेज के बाहर हुई फायरिंग

Published On

घटना को पुलिस ने आधे घंटे के अंदर ही किया ट्रेस, आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: अबोहर के खालसा कॉलेज के बाहर फायरिंग के मामले पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले को हथियार समेत गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है। डॉ. प्रज्ञा जैन एसएसपी फाजिल्का के नेतृत्व में फाजिल्का पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। आज किसी ने पंजाब पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी कि खालसा कॉलेज अबोहर के बाहर कुछ लोग इकट्ठा हो रहे हैं। Fazilka News

जिस पर अरुण मुंडन, डीएसपी अबोहर और इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह सहित पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया और फायरिंग करने वाले तत्वों को काबू कर उनके पास से घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिया है। फायरिंग की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ थाना सिटी-1 अबोहर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों और घटना के बारे में पूरी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा की जाएगी। Fazilka News

घटना की खबर जैसे ही फाजिल्का की एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन को मिली तो वह मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला फाजिल्का में किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फाजिल्का पुलिस लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– नागरिक अस्पताल में समय बदलने के पहले ही दिन देरी से पहुंचे कई डॉक्टर

About The Author

Related Posts