छाता लिए नजर आया भगोड़ा अमृतपाल, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Published On

चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब पुलिस छठे दिन भी फरार (Amritpal News) अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अमृतपाल की एक और नई सीसीसीटी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह छाता लिए हुए हैं। वहीं, अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया। पुलिस की नाकेबंदी के चलते सभी की चेकिंग की जा रही है। कहा जाता है कि वह पंजाब से भागकर हरियाणा चला गया था। वह 19 और 20 मार्च को कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में रुके थे। इस बात का खुलासा महिला से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts