Cylinder Blast: चाय बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर, घर की छत उड़ी

Published On

फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। जिले के जैतो कस्बे के नजदीकी गांव कासमभट्टी में गैस सिलेंडर फट गया (Cylinder Explosion) हादसे में मां-बेटा बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा तब हुआ जब घर की बुजुर्ग महिला ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज के कारण गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से घर की छत उड़ गई और आग लगने से घर में मौजूद मां-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

घटना में घायलों की पहचान 85 वर्षीय गौरी देवी पत्नी फल्लू राम और 55 वर्षीय बाबू लाल पुत्र फल्लू राम के रुप में हुई है। घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों ने गिरे हुए मकान के मलबे से घायल मां-बेटे को बाहर निकाला और युवा कल्याण समिति जैतो को सूचित किया। घायलों को यूथ वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस के माध्यम से जैतो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों घायलों के इलाज के दौरान यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शेखर शर्मा और नवनीत गोयल नीटा मौजूद रहे। सिविल अस्पताल जैतो के डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। Faridkot News

यह भी पढ़ें:– अबोहर में मंडी गेट पर किसानों ने जड़ा ताला

About The Author

Related Posts