अमृतपाल पकड़वाओ, ईनाम पाओ

Published On

पंजाब पुलिस देगी इनाम, बटाला रेलवे स्टेशन पर लगाए गए अमृतपाल के पोस्टर

चंडीगढ़। करीब 26 दिनों बाद भी भगोड़ा अमृतपाल पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे नहीं खोज पाई है। अब पुलिस ने बटाला रेलवे स्टेशन पर अमृतपाल के पोस्टर लगाकर लोगों से उसे खोजने में सहयोग मांगा है।

करीब 26 दिनों से फरार चल रहे वारिस पंजाब दे प्रमुख Amritpal सिंह की पंजाब पुलिस लगातार तलाशी में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पंजाब पुलिस के लिए अमृतपाल एक चुनौती बनता जा रहा है। अब अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगा है। बटाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अमृतपाल के पोस्टर लगाए है।

इन पोस्टरों पर लिखा है कि कई वांछित मामलों में पुलिस को Amritpal सिंह की तलाश है। अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो इसकी तुरन्त पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं कोई भी अधिकारी इसको लेकर कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

पंजाब पुलिस की चेतावनी

अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने पपलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद चेतावनी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक मीम वीडियो शेयर किया है। ये मीम वीडियो “ळँी इङ्म८२” थीम पर आधारित है, इस वीडियो में अमृतपाल और पपलप्रीत दोनों दिखाई दे रहे है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में लास्ट में दिखाया गया है कि पंजाब पुलिस पपलप्रीत को गिरफ्तार करके ले जा रही है। इस ट्वीटर वीडियो पर लिखा भी गया है कि तुम भाग सकते हो लेकिन कानून के हाथ से बच नहीं सकते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts