खराब चिप्स खाने से 4 वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ी

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सरकारी अस्पताल में आज खराब चिप्स (Chips) खाने से एक चार वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पडा। जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय अर्शिता पुत्री प्रवीण कुमार निवासी श्रीगंगानगर जो कि अपने माता-पिता के साथ सरकारी अस्पताल में आई हुई थी और उसकी माता का अस्पताल में प्रसव होना था। उसने आज अस्पताल में एक चिप्स का पैकेट खाया तो उसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, सिविल अस्पताल के डॉ. धर्मवीर ने कहा कि चिप्स खराब थे, जिसके कारण बच्ची हर्षिता की तबीयत बिगड़ी है। उन्होंने दवा दे दी है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें:– बारिश से विधवा महिला के कमरे की छत गिरी

About The Author

Related Posts