शिवसेना नेता की ‘रेकी‘ करने आये थे, टोकने पर कर दी हवाई फायरिंग

Published On
शिवसेना नेता की ‘रेकी‘ करने आये थे, टोकने पर कर दी हवाई फायरिंग

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में शिवसेना के एक नेता के मोहल्ले में कथित रूप से ‘रेकी‘ करने आये दो बदमाशों ने टोकने पर हवाई फायरिंग की और भाग गये। ग्रेवाल कालोनी निवासी शिवसेना नेता अश्वनी चोपड़ा ने बताया कि उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया था कि दो लोग उनके घर के बाहर साइकिल पर चक्कर लगा रहे हैं।चोपड़ा जब घर से निकले तो साइकिल सवार भागने लगे। चोपड़ा ने पड़ोसी के साथ मिलकर पीछा कर कर्मसर कालोनी में साइकिल को थाम लिया और एक साइकिल सवार को पकड़ लिया लेकिन दूसरे के उकसाने पर उसने पिस्तौल निकाल लिया और हवाई फायर किया। उसके बाद दोनों आरोपी भाग गये। चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी थाना टिब्बा की पुलिस को दे दी है। सहायक पुलिस आयुक्त गुरदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts