Punjab News: खरड़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई-भाभी को मौत के घाट उतार दो साल के भतीजे सहित नहर में फेंका,जानिये क्या है पूरा मामला

Published On

पंचकुला। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार खरड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। जिसमें सगे भाई-भाभी की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद दोनों के शव के साथ दो साल के भतीजे को जिंदा रोपड़-भाखड़ा नहर फेंट दिया गया। यह घटना गांव हरलालपुर के झुग्यिां रोड स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी की है। इस मामले पर पंजाब पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है वहीं उसके साथ इस हत्याकांड में शामिल दोस्त गुरदीप सिंह अभी फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा व कार की बरामदगी हो गई है। गौरतलब हैं कि मृतक अमनदीप कौर का शव मोरिंडा स्थित कजौली वाटर वर्क्स से बरामद किया गया। वहीं सतबीर सिंह का शव अभी तक नहीं मिला है। अनहद की भी अभी तलाश जारी है।

Punjab News
Punjab News: खरड़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई-भाभी को मौत के घाट उतार दो साल के भतीजे सहित नहर में फेंका,जानिये क्या है पूरा मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी लखबीर सिंह संगरूर (पंजाब) स्थित अपने पैतृक गांव पंधेर भाग गया था। वहां परिवार के बीच सामान्य रूप से रह रहा था ताकि किसी को कुछ पता न चले। पंजाब पुलिस ने शक के आधार पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। जानकारी के अनुसार 10 अक्तूबर की रात को उसने अपने साथी गुरदीप सिंह के साथ मिलकर पहले भाभी के साथ मारपीट की फिर चुन्नी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।
रात करीब 10:30 बजे जब उसका भाई सतबीर आॅफिस से घर आया तो गेट के पास छिपे गुरदीप सिंह ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। बाद में उसे घर के अंदर लाकर दोनों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। देर रात भाई की ही स्विफ्ट कार में भाई-भाभी के शव को डालकर भतीजे अनहद के साथ रोपड़-भाखड़ा नहर ले गए, जहां दोनों के शव के साथ अनहद को जिंदा ही नहर में फेंक दिया।

23 नवंबर को था अनहद का जन्मदिन

परिवार वालों ने कहा कि अनहद का दूसरा जन्मदिन 23 नवंबर को था। परिवार में इसे लेकर खुशी का माहौल था। सतबीर व उनकी पत्नी अमनदीप तैयारियों में जुटे थे। उनका कहना था कि उनके बेटे का भाग्य उनके लिए काफी अच्छा है क्योंकि उसके आने के बाद ही उनका घर बना है। दोनों इस जन्मदिन को खास बनाने वाले थे।

Winter Skincare Tips: सर्दियों में आजमाएं ये घरेलू तरीके, खिल उठेगी रूखी त्वचा

About The Author

Related Posts