Road Accident: ट्राली के नीचे आकर युवक की मृत्यु

Published On

ग्रामीणों ने सहायता राशि की मांग की | Mansa News

बुढलाडा (सच कहूँ/संजीव तायल)। Budhlada News: नजदीकी गांव हीरोखुरद के मजदूर परिवार के युवा लखवीर सिंह (37) पुत्र स्व. लाल सिंह की खेत में कार्य करते समय मृत्यु हो गई। मृतक लखवीर सिंह के ताया बल्लम सिंह, जो पूर्व सरपंच हैं, ने बताया कि उनका भतीजा लखवीर पिछले कई दिनों से हरियाणा के कैथल क्षेत्र में पराली की गांठें बनाने वाली मशीन पर काम कर रहा था। Mansa News

वहां काम करते समय उसकी ट्रॉली से पैर फिसल गया और ट्रॉली का टायर उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि लखवीर सिंह अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र और पत्नी छोड़ गया है। गांव की नई बनी पंचायत और गणमाजन्यजनों ने मृतक के परिवार के लिए विशेष सहायता राशि की मांग की। Mansa News

यह भी पढ़ें:– डीसी ने किया शीशमहल प्रोजेक्ट के सैंपल फ्लैट का उद्घाटन

About The Author

Related Posts