खन्ना में आयकर विभाग की छापामारी, पांच गिरफ्तार

Published On

गड़बड़झाला: गिरोह पर 700 करोड़ की बोगस बिलिंग करने का आरोप

  • विभाग को 122 करोड़ का लगाया चूना, दो आरोपी फरार

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स ने शनिवार सुबह खन्ना में पंजाब भर से आई नौ टीमों ने कई इलाकों में रेड की। इस दौरान पांच लोगों को कर चोरी के मामले में पकड़ा गया है। इनमें एक एक आम आदमी पार्टी के टिकट पर पिछले महीने ही खन्ना नगर कौंसिल चुनाव लड़ने वाला आप नेता भी शामिल है। विभाग के अनुसार कुल 700 करोड़ की बोगस बिलिंग इस गिरोह के सदस्यों ने की है।

जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने तड़के साढ़े चार से पौने पांच बजे के बीच खन्ना में एक साथ नौ ठिकानों पर छापामारी की। तलाशी अभियान के दौरान पांच लोगों को काबू किया गया। आरोपितों को पकड़ कर पीडब्ल्यूडी विभाग के भट्टियां स्थित रेस्ट हाउस ले जाया गया। वहां उनसे पूछताछ के बाद पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो आरोपित फरार बताए जाते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts