Bird Nurturing Campaign: ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के डेरा श्रद्धालुओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे 

गोबिंदगढ़ जेजियां की साध संगत ने गाँव से लेकर बस स्टैंड तक पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे

Published On

गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Bird Nurturing Campaign: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 175 कार्यों के तहत ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां की साध संगत ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए लकड़ी के 70 परिंडे बांधे। जानकारी देते हुए प्रताप सिंह इन्सां नंगला ने बताया कि एएमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, गोबिंदगढ़ जेजियां में इसके अलावा, गाँव से लेकर बस स्टैंड तक पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।

उन्होंने बताया कि साध-संगत ने इस महान सेवा कार्य पर अपनी जेब में से 10 हजार रुपये की राशि खर्च की। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से साध-संगत गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए अपने घरों की छतों पर सकोरों में पानी और चोगा रखने का इंतजाम भी करती है। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार सरजीवन कुमार इन्सां छाजली, कुलविन्द्र सिंह इन्सां छाजली, गुलाब सिंह इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, संदीप सिंह सोनी इन्सां छाजली, हरमन सिंह इन्सां, गुरविंदर सिंह इन्सां, जीता सिंह इन्सां व तरन सिंह इन्सां उपस्थित थे।

About The Author

Related Posts