कल्याण संघ ने अदालतों के फैसले लागू करने की उठाई मांग

चंडीगढ़ में आयोजित हुई एनएफएल एक्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

Published On

बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Bathinda News: एनएफएल एक्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चंडीगढ़ में अध्यक्ष एम. जी. गौरब की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एनएफएल की विभिन्न इकाइयों से पहुंचे पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष में एक बार इस प्रकार की बैठक चंडीगढ़ में आम सभा से पूर्व आयोजित की जाएगी। बैठक में नंगल इकाई से हरी राम, विजयपुर इकाई से ए. के. शर्मा और अनिल कुमार निगम, पानीपत इकाई से प्रदीप कुमार जैन तथा फौरण सिंह सहित बठिंडा इकाई की पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।

बैठक के तुरंत बाद चंडीगढ़ क्षेत्र की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी जीवन संगिनियों के साथ भाग लिया। सभा का संचालन चंडीगढ़ क्षेत्र के उपाध्यक्ष करनैल सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य महाप्रबंधक एस. सी. सिंघला, पूर्व उपमहाप्रबंधक कुलदीप चंद, महासचिव तरलोक सिंह नागी, विनोद भाटिया तथा मोहिंदर सैन शर्मा ने भी विचार रखे। अध्यक्ष एम. जी. गौरब ने संगठन की गतिविधियों और वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए ईपीएस-95 पेंशन समन्वय समिति के तहत चल रहे राष्ट्रीय उच्च पेंशन आंदोलन की जानकारी दी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

Bathinda News

About The Author

Related Posts