Road Accident: सड़क दुर्घटना में लुधियाना के एसीपी और गनमैन की मौत

Published On

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में लुधियाना जिले में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और उनके गनमैन की शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब चंडीगढ़ से लौट रहे एसीपी संदीप सिंह का वाहन समराला में दयालपुरा बाईपास पर एक अन्य वाहन से टकरा गया। सिंह और उनके गनमैन परमजोत सिंह को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। Ludhiana News

वाहन चालक गुरप्रीत सिंह को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। खन्ना के पुलिस अधीक्षक सौरव जिंदल ने कहा कि एक दुखद दुर्घटना में एक युवा अधिकारी को खोना पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ा झटका है। समराला पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आगे की जांच की जा रही है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:–Pakistan: भारत की ‘पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे’ टिप्पणी पर भड़का पाकिस्तान!

About The Author

Related Posts