सात महीने में मान ने 15 हजार करोड़ रु का कर्ज लिया: जीवन गुप्ता

Published On

चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के महासचिव जीवन गुप्ता ने गुरुवार को आरोेप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पिछले सात महीने में करीब 15 हजार करोेड़ रुपये का कर्ज लिया है और इस तरह वह पहले से कर्ज में डूबे प्रदेश को डुबोेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि मान हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि प्रदेशों में आम आदमी पार्टी के प्रचार में विज्ञापन देकर पंजाब के सरकारी खजाने को बर्बाद करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गुजरात चुनाव में एक करोड़ 74 लाख 82 हजार 746 रुपए खर्च किए गए हैं, जो कि पंजाब सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर दिखाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में दिल्ली मॉडल को लागू कर प्रदेश को विकास की नयी ऊँचाइयों पर ले जाने की बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मान एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरा कर्ज लिए जा रहे हैं। सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है, जबकि खुद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री सरकारी खजाने पर ऐश कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts