संगरूर की साध-संगत ने शाह सतनाम जी धाम आश्रम में की सेवा
Published On
संगरूर (नरेश)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक संगरूर की साध-संगत ने शाह सतनाम जी धाम सरसा में सफाई की। संगरूर की साध-संगत ने कुछ ही मिनटों में सफाई कर एसएमजी रिसोर्ट को चकाचक कर दिया। सच कहूँ से बातचीत करते हुए संगरूर के जिम्मेवार ने बताया कि साध-संगत पूज्य गुरु जी के मार्ग दर्शन में मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है। पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई के कार्यों को साध-संगत बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि साध-संगत अपने-अपने घरों में तिरंगा स्थापित कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।