जीएसटी का विरोध, नाभा रहा बंद

Published On

व्यापारियों ने की नारेबाजी

नाभा। शुक्रवार को नाभा के अलग-अलग व्यापारिक संस्थाओं की ओर से केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जीएसटी कानून का विरोध करते हुए नाभा बंद रखा गया।

इस दौरान जहां व्यापारियों ने संपूर्ण व्यापारिक संस्थाओं को बंद रखा वहीं व्यापारियों ने रोष प्रदर्शन करके तहसीलदार को मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके संबोधित करते हुए हरी सेठ, सोमनाथ ढल, विवेक सिंगला व अन्य नेताओं ने कहा कि एक ओर तो नोटबंदी के कारण पहले ही व्यापार ठप हो चुके हैं

वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार जीएसटी कानून को थोप कर व्यापारियों का मुश्किलें और बढ़ा रही है, जिसका व्यापार मंडल और व्यापार सेवा मंडल की ओर से विरोध किया जा रहा है।

व्यापारियों की ओर से स्थानीय पटियोला गेट से बोड़ां गेट तक अलग-अलग बाजारों में रोष प्रदर्शन निकाल कर नारेबाजी की गई। इसके बाद व्यापारियों ने स्थानीय बोड़ा गेट में तहसीलदार नाभा को केंद्र सरकार के नाम मांग पत्र सौंप कर मांग की कि व्यापारियों को इस कानून से राहत दी जाये और जीएसटी कानून को वापस लिया जाये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts