विधायक काका बराड़ ने सीवरेज व जल सप्लाई के कार्यां का किया उद्घाटन

Published On

श्रीमुक्तसर साहिब के विकास कार्य लगातार रहेंगे जारी: विधायक

श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Muktsar News: आम आदमी पार्टी के राज्य उप प्रधान व विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने करीब 20 लाख रूपये की लागत से शहर में जल सप्लाई व सीवरेज के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। Muktsar News

विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के सहयोग से शहर में जल सप्लाई व सीवरेज से संबंधित विकास के काम निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को शहर के कोटकपूरा रोड पर स्थित दशमेश नगर में जल सप्लाई की पाईप लाईन जोकि अपनी मियाद पूरी कर चुकी थी की जगह नई जल सप्लाई पाईप डालने का उद्घाटन किया गया। इस काम की लागत 10.77 लाख रूपये है। वहीं इसके साथ ही दशमेश नगर वासियों को पीने वाले पानी संबंधी आ रही समस्या का पक्का हल हो जाएगा। इसके अलावा शहर के बायपास नजदीक गुरू राम दास नगर में नया सीवरेज सिस्टम डालने के काम का उद्घाटन भी किया गया है। इस काम पर 8.46 लाख रूपये की लागत आएगी, इससे गुरू राम दास नगर वासियोंं को सीवरेज की सुविधा प्राप्त होगी। Muktsar News

उक्त कार्यों संबंधी विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह दोनों कार्य दो महीनों में मुकम्मल कर दिए जाएंगे और भविष्य में जल सप्लाई और सीवरेज के और कार्य भी शुरू करवाए जाएंगे। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरजीत सिंह संधू, जल सप्लाई विभाग के एक्सईयन शमिन्दर सिंह, एसडीओ रमिन्दरजीत सिंह बेदी के अलावा काऊंसलर जगमीत सिंह जग्गा, कमल रोमी, परमजीत सिंह पंमा नम्बरदार ब्लॉक प्रधान, उपकार सिंह, राजीव कुमार काका गांधी, रिंकू बांसल, शमिन्दर सिंह, करमजीत सिंह, दलजीत सिंह, काऊंसलर गुरमीत सिंह, जीत सिंह संधू, मास्टर मनजीत सिंह, मेजर सिंह, मल्लन सिंह, मनदीप सिंह, जगदीप सिंह ढिल्लों, अमनदीप सिंह, हरबंस सिंंह, जेई मोहित, जेई जतिन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– अवैध रूप से शराब बेचते तीन व्यक्ति काबू

About The Author

Related Posts