मां ने एक ही समय 3 बेटों को दिया जन्म, ईलाज के दौरान चारों ने तोड़ा दम

Published On

दुखदायी खबर के बाद क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर | Sangrur News

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: ब्लॉक लहरागागा के गांव कोटड़ा लहल में 24 साल की मां मनदीप कौर ने एक ही समय में 3 बेटों को जन्म दिया, लेकिन इलाज दौरान 3 बेटों में 2 तो तुरंत जन्म के बाद ही मृतक पाए गए, तीसरे बेटे ने कुछ मिनटों तक जिन्दगी की जंग लड़ी लेकिन बाद में उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से सिर्फ 6 घंटों बाद मां मनदीप कौर की भी मौत हो गई। Sangrur News

इस दुखदायी खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मृतक मनदीप कौर को पेट में दर्द होने के बाद परिवार द्वारा राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया। एमरजैंसी में डॉक्टरों ने मनदीप कौर का आॅपरेशन करने उपरांत मनदीप कौर ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बच्चे मृत पाए गए और एक बच्चे की थोड़े समय बाद ही मौत हो गई और उसके कुछ घंटों बाद ही मनदीप कौर की भी मौत हो गई, जोकि बहुत ही दुखदायक घटना है, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है: अनिल विज

About The Author

Related Posts