पुत्रवधुओं-बेटियों-पौत्रियों ने दिया माता की अर्थी को कंधा

Published On

 प्रेमी देवी इन्सां सचखंड जा बिराजी

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। माता प्रेमी देवी इन्सां की अंतिम इच्छाओं के चलते मरणोपरांत बेटों-पौत्रों के साथ पुत्रवधूओं-बेटियों-पौत्रियों ने भी अर्थी को कंधा देकर क्षेत्र में एक ओर मिसाल कायम की। डेरा सच्चा सौदा की शिक्षा बेटा-बेटी एक समान पर अमल करते हुए ब्लॉक सीतो गुन्नौ के गांव राजांवाली निवासी दौलतराम की धर्मपत्नी प्रेमी देवी (72 वर्षीय) का रविवार को निधन हो गया। मरणोपरांत अंतिम विदाई के दौरान उनके परिवार से बेटों राजिंदर कुमार, हरभगवान दास के साथ पुत्रवधू रोशनी, कांता देवी ओर बेटी दर्शना देवी, पौत्रियां कौशल्या देवी, दीपिका तथा पौत्रों प्रमोद कुमार,राहुल देव,दिनेश ने उनकी अर्थी को कंधा देकर डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं का अनुशरण किया गया। वहीं ब्लॉक कमेटी सदस्यों ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक व दरबार में अपनी सेवाएं बाखूबी निभाई थी।

उन्हीं के नक्शेकदमों पर चलते हुए परिवार के सभी सदस्य भी कर्मठ सेवादारों में गिने जाते हैं। उनकी अंतिम शव यात्रा के दौरान डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत विभिन्न ब्लॉकों के जिम्मेवारों, रिश्तेदारों सहित गांव के गणमान्य व्यक्तियों आदि द्वारा भाग लिया गया। इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास सुखदेव सिंह, सुनील अरोड़ा, अवतार सिंह,जनकराज, टेक चन्द व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts