मेडिकल शोध के काम आएगी नाजर सिंह की देह

Published On

महादान: डेरा सच्चा सौदा की ‘शरीरदान मुहिम’ के अंतर्गत

  • भदौड़ क्षेत्र के 34वें शरीर दान बने

भदौड़ (काला शर्मा )। भदौड़ क्षेत्र में शरीर दान करने की मुहिम को बढ़ाते हुए एक अन्य डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने पिता नाजर सिंह (74) का शरीर महावीर मेडिकल कालेज मुरादाबाद (यूपी) व आंखें पूज्य माता करतार कौर इंटरनेशनल आई बैंक सरसा को दान की गई। नाजर सिंह ने जीते-जी डेरा सच्चा सौदा में अपना शरीर व आंखें दान करने का फार्म भरा हुआ था।

उनके पौत्र गुरमेल सिंह व पौत्री गुरमंमतपाल कौर, संगतपाल कौर व बेटी धर्मपाल कौर ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। शरीरदान करने से पहले मृतक नाजर सिंह की आंखें नेत्रदान समिति के सहयोग से दान कर माता करतार कौर इंटरनेशनल आई बैंक सरसा में भेजी गई, जो दो अंधेरी जिंदगीयों में उजाला करेंगी।

गौरतलब है कि नाज सिंह को भदौड़ क्षेत्र के 34वें शरीरदानी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस मौके परवीन कुमार 15 मैंबर, परमजीत इन्सां, हरचंद मास्टर, जीत बुट्टर, शिवजी इन्सां, पार्षद हुक्म सिंह, काका इन्सां, देबी धालीवाल के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने नाजर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मृतक देह रवाना की गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts