चन्नी के भांजे को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत बढ़ी

Published On

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को अदालत से राहत नहीं मिली है। न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) खत्म होने पर बुधवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। वकीलों के तर्क भी हुए, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद हनी की न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया। कोर्ट ने उसका न्यायिक हिरासत फिर से चौदह दिन बढ़ाते हुए उसे बीस अप्रैल तक जेल में भेज दिया है।

बता दें कि 2 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया था। उस आरोप पत्र पर भी बुधवार को बहस होनी थी, लेकिन उस पर कोर्ट में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। कोर्ट में पहले यह केस जज दलजीत सिंह चहल की अदालत में था, लेकिन बुधवार को भूपिंदर सिंह की पेशी नए जज रूपिंदर सिंह चहल की अदालत में हुई। हनी के वकील गुरजीत सिंह काहलों ने बताया कि 20 तारीख तक न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts