अश्वनी शर्मा नहीं, मनजिन्द्र सिंह सिरसा होंगे पंजाब चुनाव में भाजपा का चेहरा

Published On

अहम कार्यक्रमों में भाजपा प्रधान को अपने साथ नहीं रखते गजेंद्र सिंह शेखावत

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा विधान सभा चुनावों में भाजपा के मुख्य चेहरे के तौर पर आगे नहीं होंगे, क्योंकि भाजपा ने मुख्य चेहरे के तौर पर मनजिन्द्र सिरसा को पंजाब में आगे रखने का फैसला किया है। भाजपा हाईकमान ने मनजिन्दर सिरसा को पंजाब में रहने के आदेश दिए हैं। आगामी दिनों में मनजिन्दर सिरसा पंजाब में रहते हुए भाजपा के अहम फैसले लेते नजर आएंगे। इस मौके प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा की भूमिका कोई ज्यादा नजर नहीं आएगी।

मनजिन्दर सिरसा ने दिल्ली किसान आंदोलन में शानदार काम किया था और उनका किसानों के साथ कोई विरोध भी नहीं है और मनजिन्दर सिरसा का किसान संगठनों द्वारा सीधे तौर पर भी कोई विरोध भी नहीं होगा, बल्कि मनजिन्दर को किसान अच्छा नेता मानते हैं।

मनजिन्दर गांवों की नब्ज भी जानते हैं, जिस कारण उन्हें पंजाब में चेहरा बनाकर भेजा जाएगा। वे पहली बार पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए नहीं आ रहे हैं। इससे पहले भी 2012 और 2017 में भी मनजिन्द्र पंजाब विधान सभा में अहम भूमिका निभाने के लिए पंजाब में आए थे, लेकिन उस वक्त उन्हें शिरोमणी अकाली दल के लिए पंजाब में आते थे और सुखबीर बादल के साथ मिलकर पंजाब के प्रत्येक विधानसभा हलके की नजदीकी से नजर रखते हुए प्लैनिंग तैयार करते थे।

अकाली दल के साथ काम करने के चलते मनजिन्दर सिरसा को अकाली दल के सभी तरीकों के बारे में पता हैं, इसीलिए वे अकाली दल की प्लानिंग को तोड़ने में भी सफल साबित हो सकते हैं, जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा इसीलिए भाजपा भी चाहती है कि मनजिन्दर पंजाब में जाकर मुख्य चेहरे के तौर पर काम करें, ताकि भाजपा को इन विधान सभा चुनावों में अच्छी सीटों पर जीत प्राप्त हो सके। वे इस वक्त पंजाब में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ ही हैं और अहम मीटिंगों का हिस्सा भी बन रहे हैं। जिस कारण यह लग रहा है कि भाजपा मनजिन्दर सिरसा पर पंजाब में दांव खेलना चाहती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts