Road Accident: शोक सभा से लौट रही कार का ऐक्सीडेंट होने से एक की मौत, कई घायल

Published On

शोक सभा से लौट रहा था गाड़ी में सवार परिवार | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। श्री मुक्तसर साहिब (Muktsar) के अंतर्गत आते गांव भामा के निकट सोमवार देर शाम एक क्लूजर गाड़ी पलटने से अबोहर की रेगर बस्ती निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाकी सवारियां घायल हो गई। इसमें से चार गंभीर घायलों को रैफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का सिविल अस्पताल में ही ईलाज चल रहा है।बताया जाता है कि उक्त सभी फरीदकोट में एक शोक सभा से होकर वापस अबोहर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार अबोहर की रेगर बस्ती निवासी धर्म चंद के अलावा प्रेम, वीना, सुनीता, बिमला, विनोद, रवि, सतपाल, सुरेंद्र व पप्पू अबोहर से फरीदकोट एक शोक सभा में शामिल होने के लिए गए थे। Abohar News

यह सब अबोहर से क्लूजर गाड़ी करके वहां गए थे और उसी पर वापस आ रहे थे। जब इनकी गाड़ी श्री मुक्तसर साहिब के गांव भामा के निकट पहुंची, तो रात्रि करीब 8 बजे अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने से उक्त गाड़ी पलटी खा गई, जिससे उसमें सवार धर्म चंद की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पहले ही सिविल अस्पताल अबोहर को दे दी गई थी, जिसके बाद अमले की ओर से यहां ईलाज के लिए पूरी तैयारी कर ली। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेगर बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। Abohar News

यह भी पढ़ें:– कृषि विकास मेले में 1.5 लाख किसानों ने सीखी आधुनिक कृषि तकनीक

About The Author

Related Posts