ओवरटेक पड़ा भारी: तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, किसान की मौत

डंपर की टक्कर से 6 बच्चों के पिता की मौत, चालक गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के तोशाम बाईपास पर हुए दर्दनाक सडक हादसे में 6 बच्चों के पिता की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महेंद्र पानी का टैंकर लेकर जा रहा था। आरोप है कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे महेंद्र की मौके पर गंभीर चोटें आईं और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रोहतक जिले के गांव ककराना निवासी विकास ने बीटीए  पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि उसके मामा, भिवानी के लोहड़ बाजार निवासी 44 वर्षीय महेंद्र सिंह पानी का ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे।

घटना के समय वह तोशाम बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महेंद्र सिंह को तुरंत इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

वह अपने पीछे पांच बेटियों और एक बेटे सहित कुल छह बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Bhiwani News: हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन। छाया: नितिन।

Bhiwani News
Bhiwani News: हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन। छाया नितिन।

About The Author

Related Posts