आदमपुर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में जालंधर जिले के विधानसभा क्षेत्र आदमपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक खेत में कुछ लोगों ने पाकिस्तानी गुब्बारा (Pakistani Balloon) पड़ा हुआ देखा। गुब्बारे पर उर्दू में आई लव पाकिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।

आदमपुर के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि खेत मालिक ने पुलिस को गुबारे की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह किसी की शरारत लगती है क्योंकि पाकिस्तानी सीमा से गुब्बारे (Pakistani Balloon) उड़कर जालंधर तक आना संभव नहीं लगता है। फिर भी हम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि इन गुब्बारे की हवा निकली हुई थी और उन पर लिखा था ‘आई लव पाकिस्तान। इसके अलावा उर्दू में भी कुछ लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि उर्दू में भी पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी नकोदर में पाकिस्तान से उड़कर आया गुब्बारा (Pakistani Balloon) बरामद किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts