मलेशिया से आ रही बेटी को दिल्ली एयरपोर्ट लेने जा रहे माता-पिता की कार हादसे में मौत

Published On

हरियाणा के कुरूक्षेत्र साहबाद मारकंडा के नौ गजा पीर के पास हुआ हादसा, ड्राईवर गंभीर घायल

  • पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

राजपुरा(सच कहूँ/अजय कमल)। राजपुरा निवासी पंजाब गिलास हाउस के मालिक का बेटा रिंकू और उसकी पत्नी शालू की एक भयानक भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रिंकू और शालू शुक्रवार सुबह राजपुरा से दिल्ली अपनी कार में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, जहां उनकी बेटी मलेशिया से वापिस इंडिया आ रही थी। जैसे ही उनकी कार हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र साहबाद मारकंडा के नौ गजा पीर के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के साथ लगी रिंलीग से टकरा गई और सड़क के बीच पलट गई और उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ड्राईवर गंभीर से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय निवासियों ने घायल ड्राईवर और उक्त दम्पति को अस्पताल पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि मलेशिया से इंडिया आ रही उनकी बेटी ने आज सुबह 9 बजे के करीब दिल्ली एयरपोर्ट पर आना था लेकिन सड़क हादसे में उसके माता-पिता की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए। जैसे ही इस घटना की सूचना वहां की पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। उल्लेखनीय है कि जैसे ही यह खबर राजपुरा में पहुंची तो पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts