PSEB 12th Result: पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

मानसा की सुपनीत ने परीक्षा में टॉप किया

Manmohan Picture
Published On

PSEB 12th Result 2026: चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बुधवार को बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। PSEB 12th Result

इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 2 लाख 42 हजार 755 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.46 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। इस बार भी मेधावी विद्यार्थियों की सूची में छात्राओं का वर्चस्व देखने को मिला।

Gurukul Academy Public School की छात्रा सुपनीत कौर ने राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं BCM Public Senior Secondary School की सोहनी चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर Swatantrata Memorial School की छात्रा दिवांशी रहीं। विशेष बात यह रही कि तीनों छात्राओं ने 500 में से पूर्ण 500 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा विज्ञान वर्ग से संबंधित हैं, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राएं मानविकी वर्ग की हैं। साथ ही तीनों छात्राएं खेल गतिविधियों में भी सक्रिय बताई गई हैं। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में प्रवेश प्रक्रिया या अन्य आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ऐसे देखें परीक्षा परिणाम

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

About The Author

Ad Ad Ad Ad

Related Posts