सीएम चेहरे पर पंजाब कांग्रेस में खलबली, चुनाव प्रचार छोड़ वैष्णो देवी पहुंचे सिद्धू

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब(Punjab Congress) में चुनाव प्रचार चरम पर है। नामांकन भरे जा चुके हैं, 4 फरवरी को नामांकन वापिस लेने का दिन है। मुख्यमंत्री के चेहरे का आज सायं को ऐलान हो सकता है। मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू हैं। इस बीच सुनील जाखड़ के बयान ने एक बार फिर कांग्रेस में खलबली मचा दी है।

सुनील जाखड़ का कहना है कि जब कैप्टन अमरिन्द्र सिंह को हटाकर किसी और को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा चली तो उनके (सुनील जाखड़) समर्थन में 42 विधायक थे, सुखजिंदर रंधावा के पक्ष में 16, परनीत कौर के पक्ष में 12, नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में 6 और चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में मात्र 2 विधायक थे। फिर भी चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बनाए गए। इसी बीच अपना चुनाव प्रचार बीच में ही छोड़कर नवजोत सिंह सिद्धु(Punjab Congress) का वैष्णो देवी पहुंच जाना कांग्रेस के भीतर ही खलबली को दर्शाता है। सुत्रों के अनुसार, आज कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कर सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts