पंजाब पुलिस ने घर जाकर ‘नन्ही परी’ को दिया जन्मदिन का तोहफा

Published On

संगरूर/लहरागागा (राज सिंगला)। कोरोना जैसी भयानक बीमारी के चलते लहरा के निवासी सुखविन्दर सिंह की बेटी मन्नत कौर का जन्म दिन था, बेटी के जिद करने पर मन्नत कौर के पिता सुखविन्दर सिंह ने पंजाब पुलिस के साथ पिछले एक महीने से लगातार सेवा कर रहे सोनू गुप्ता के साथ संपर्क किया गया और उन्होंने कहा कि मेरी बेटी गिफ्ट की जिद कर कर रही है परंतु लॉकडाऊन होने के कारण दुकानें बन्द पड़ी हैं, जिस कारण वह बेटी की इच्छा पूरी नहीं कर सकता।

इस मौके सोनू गुप्ता ने सिटी इंचार्ज परशोतम शर्मा के साथ संपर्क कर सुखविन्दर सिंह के घर जाकर बेटी को गिफ्ट देकर उसका मान-सम्मान बढ़ाया, जहां पूरे देश में लॉकडाउन हुआ पड़ा है, वहीं डाक्टरों और पंजाब पुलिस के जवानों की ओर से दिन रात की सख्त मेहनत की ड्यूटी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डाल लोगों की हिफाजत की जा रही है। पंजाब पुलिस की तरफ से किए गए इस प्रयास की पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मौके एसआई केवल सिंह, करमजीत सिंह और सोनू गुप्ता विक्की सिंह उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts